ताजा खबर

कुसुमी के एसडीएम करूण डहरिया को निलंबित
18-Feb-2026 4:32 PM
कुसुमी के एसडीएम करूण डहरिया को निलंबित

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 18 फरवरी  ।  राज्य शासन ने कुसुमी के एसडीएम करूण डहरिया को निलंबित कर दिया है।यह कार्रवाई उनकी पिटाई से हुई एक ग्रामीण की मौत की जांच के बाद की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें कमिश्नर सरगुजा अटैच किया गया है। वह 2019 बैच के राप्रसे अधिकारी हैं।


अन्य पोस्ट