ताजा खबर

50 किलो गांजे के साथ बनिया गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार
18-Feb-2026 11:47 AM
50 किलो गांजे के साथ बनिया गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस गाड़ी को ठोक कर फरार होने की कोशिश किया थी 

रायपुर, 18 फरवरी। पुलिस ने दो तस्करों को 50 किलो गांजे के साथ  गिरफ्तार किया है। इनसे जब्त गांजे की कीमत करीब 30 लाख रूपए है।

दोनों तस्करों के नाम रितिकेश सरोज और हिमांशु दामले है। दोनों तस्कर धमतरी और मोहला मानपुर के निवासी हैं। यह गांजा फूलबनी उड़ीसा से नेहरू नगर में खपाने ला रहे थे।

दोनों तस्कर फरार मुकेश बनिया गैंग के हैं। यह गांजा टोयटा एल्टिस कार में ला रहे थे। इनकी घेराबंदी के दौरान दोनों ने पुलिस गाड़ी में मारी टक्कर मारकर फरार होने का प्रयास किया।

सिविल लाइन पुलिस पूछताछ में जुटी है।


अन्य पोस्ट