ताजा खबर
रिश्वत लेते पकड़ा गया श्रम निरीक्षक नौकरी से बर्खास्त
18-Feb-2026 9:48 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 फरवरी। राज्य शासन ने कोंडागांव के श्रम निरीक्षक सुरेश कुर्रे को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। कुर्रे को 7 वर्ष पूर्व 2019 में रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया गया था। इस पर विशेष न्यायाधीश एसीबी द्वारा 26 नवंबर 25 को दोष सिद्ध कर तीन साल के सश्रम कैद की सजा सुनाई है। इसे कदाचरण मानकर अपर आयुक्त श्रम ने कुर्रे को डिसमिस कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


