ताजा खबर
-रवि जैन
पटकथा लेखक और अभिनेता सलमान ख़ान के पिता सलीम ख़ान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. वे डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में आईसीयू में एडमिट हैं.
डॉ जलील पारकर ने बीबीसी हिन्दी को बताया कि सलीम ख़ान की हालत स्थिर है, लेकिन डॉक्टर उनकी स्थिति पर क़रीबी नज़र रख रहे हैं.
सलीम ख़ान का इलाज जिस टीम ने किया, उसमें डॉ विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ बिनीत अहुलावालिया शामिल हैं.
डॉ पारकर ने कहा, "परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए आज ज़्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही है. कल सुबह 11 बजे यानी बुधवार को एक प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा, जिसमें परिवार की अनुमति और मरीज़ की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा."
90 वर्षीय सलीम ख़ान के भर्ती होने के बाद उनके बेटे सलमान ख़ान, बेटी अलवीरा, दामाद आयुष शर्मा और अलवीरा के बेटे अयान भी अस्पताल आए थे. (bbc.com/hindi)


