ताजा खबर

भारत समेत कई देशों में यूट्यूब डाउन, करोड़ों यूज़र्स परेशान
18-Feb-2026 8:38 AM
भारत समेत कई देशों में यूट्यूब डाउन, करोड़ों यूज़र्स परेशान

वीडियो प्लेटफ़ॉर्म यूट्यूब के डाउन होने को लेकर दुनिया के कई हिस्सों में शिकायतें मिल रही हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, मंगलवार को अमेरिका में 3.2 लाख से ज्यादा यूज़र्स के लिए यूट्यूब ठप रहा. भारत में भी यूट्यूब के डाउन होने की शिकायतें मिल रही हैं और एक्स पर कुछ यूज़र्स ने इस बारे में लिखा है.

भारत में सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म एक्स पर #youtubedown टॉप ट्रेंड में आ गया है.

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक़, मंगलवार रात 8.18 बजे ईस्टर्न टाइम तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिक्कतों को लेकर 3,21,958 रिपोर्ट दर्ज की गईं.

यह वेबसाइट अलग-अलग स्रोतों से मिले स्टेटस रिपोर्ट को इकट्ठा कर आउटेज को ट्रैक करती है.

वेबसाइट पर यूट्यूब टीवी से जुड़ी 8,923 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि गूगल के लिए 2,694 रिपोर्ट सामने आईं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट