ताजा खबर

आर‌आई परीक्षा घोटाला, 3 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश
17-Feb-2026 10:39 PM
आर‌आई परीक्षा घोटाला, 3 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश

जाटव और कौशिक ने 100 से अधिक अभ्यर्थियों को पैसे लेकर प्रश्न पत्र बांटे

रायपुर,17 फरवरी। राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा 2024 के पेपर लीक मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ा खुलासा किया है। आज पेश की गई 3000 पन्नों की चार्जशीट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

चार्जशीट के अनुसार, परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक कर दिए गए थे। आरोपी वीरेंद्र जाटव और हेमंत कुमार कौशिक ने 100 से अधिक अभ्यर्थियों को पैसे लेकर प्रश्न पत्र बांटे थे ।अभ्यर्थियों को अलग-अलग होटलों, फॉर्म हाउस और रिसोर्ट में ठहराकर प्रश्न पत्र दिए गए और उत्तर रटवाए गए।

डिजिटल साक्ष्य, सीडीआर विश्लेषण और वित्तीय लेनदेन की जांच में भी पुष्टि हुई है कि पेपर लीक का पूरा नेटवर्क सक्रिय था। आरोपी वीरेंद्र जाटव और हेमंत कुमार कौशिक के खिलाफ यह चार्जशीट पेश की गई है।

इस मामले में जांच एजेंसियों ने सभी सबूतों को  पेश किया है। अब कोर्ट में आगे की सुनवाई होगी।


अन्य पोस्ट