ताजा खबर
सोनी ने किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
17-Feb-2026 10:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 फरवरी। विधायक सुनील सोनी ने आज सप्रे स्कूल, जिला अस्पताल कालीबाड़ी, कुशालपुर और पुरानी बस्ती, में विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन किया।
उन्होंने कहा कि यह विकासकार्य क्षेत्र में आ रहे सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देंगे तथा रायपुर दक्षिण की उन्नति में सहायक सिद्ध होंगे। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का हर वार्ड, गली-मोहल्ला विकास के प्रकाश से रोशन हो इसके लिए हम कटिबद्ध हैं और इस ओर तेज गति से बढ़ भी रहे हैं।
अंत्योदय की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र की इस विकास गाड़ी को हम इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


