ताजा खबर
रायपुर, 17 फरवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक एक आज महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ हुई । अध्यक्षता सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की। सांसद भोजराज नाग महेश कश्यप श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह चौहान निलेश देशमुख सद्दाम सोलंकी , जसकरण मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद, बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल मे ट्रेनों के ठहराव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे विकासात्मक कार्य, छत्तीसगढ़ को मिली नई ट्रेनों सहित सांसदों द्वारा दिए गए एजेंडों पर विचार विमर्श किया गया। यात्री सुविधाओं तथा विकासात्मक कार्यों, यात्री सुविधाओं,आधारभूत संरचना का विकास, गाड़ियों का क्षमता आवर्धन, यात्रियों के लिए टिकटिंग प्रणाली को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन आदि की विस्तृत जानकारी साझा की गई । सांसदों ने अपने क्षेत्र से रेल समस्याओं तथा जन अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधा का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया । ट्रेनों के ठहराव, नई रेल सेवाओं पर सुझाव दिए। साथ ही बैठक में विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं तथा रेलवे विकास से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
महाप्रबंधक ने बैठक में उठाए गए मुद्दों तथा सुझावों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ पूरा करने के प्रयास के प्रति आश्वस्त किया।
बैठक के अंत में उप-महाप्रबंधक (सामान्य) समीर कान्त माथुर ने आभार व्यक्त किया।
बैठक समाप्ति के पश्चात बृजमोहन अग्रवाल वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल (OSOP) की संचालिका श्रीमती जानकी सिन्हा को गढ़ कलेवा सामग्री-ठेठरी,खुरमी, अड़सा और श्रीमती राधा को मुरकू, चकली, अचार पापड़ बड़ी एवं अशोक देवांगन सीनियर टेक्नीशियन स्क्रैप आर्टिस्ट रायपुर डिविजन को स्क्रेप से दुर्गा माता, विश्वकर्मा भगवान, बुद्ध भगवान, मेक इन इंडिया शेर, बस्तर आर्ट, गेटवे ऑफ़ इंडिया 12 फीट बड़े गणपति अन्य लोकप्रिय कृतियां के लिए सम्मानित किया गया ।


