ताजा खबर
फरार सिलेंडर चोर और खरीदार गिरफ्तार, एक्टिवा जब्त
17-Feb-2026 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 फरवरी। राजधानी के अलग-अलग इलाकों महासमुंद से 01 दर्जन से ज्यादा सिलेण्डर चोरी करने वाले फरार आरोपी मुकेश कुमार कुकरेजा उससे चोरी का सामान क्रय करने वाले विकास गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
गुढ़ियारी के भारतमाता चौक स्थित एक मकान में सिलेण्डर चोरी किया था। इस मामले में पूर्व में आरोपी कन्हैया लाल राजपाल को 13 नग सिलेण्डर के साथ गिरफ्तार किया जा चुका था।
सुनील पिल्लई ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया था । जनता कॉलोनी भारत माता चौक गुुढ़ियारी निवासी सुनील प्राईवेट नौकरी करता है। 4 जनवरी को सुनील को उसकी पत्नी ने बताया कि घर से सिलेण्डर चोरी हो गया है। गुढ़ियारी पुलिस में धारा 305(ए) दर्ज कर चोरों को तलाश कर रही थी
गुढ़ियारी पुलिस ने पूर्व में आरोपी कन्हैया लाल राजपाल को थाना क्षेत्र गुढ़ियारी, आरंग तथा जिला महासमुंद के थाना पटेवा क्षेत्र से चोरी किये हुए 13 नग सिलेण्डर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में कार्यवाही किया जा चुका है। दूसरा आरोपी मुकेश कुमार कुकरेजा फरार चल रहा था। इस पर मुकेश कुमार कुकरेजा को चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया । एक्टिवा चोरी मामले में थाना मंदिर हसौद में अपराध पंजीबद्ध है।
मुकेश कुमार कुकरेजा से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की मशरूका को गुढ़ियारी के बर्तन दुकान संचालक विकास गुप्ता को बिक्री करना बताया गया। इस पर विकास गुप्ता को भी चोरी के सामान क्रय करने पर धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है।
दोनों से 01 नग चोरी की एक्टिवा कीमत लगभग 40,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. मुकेश कुमार कुकरेजा पिता नामदेव कुकरेजा उम्र 33 साल निवासी म.नं. 47 जनता कॉलोनी भारत माता चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर।
02. विकास गुप्ता पिता संजय गुप्ता उम्र 23 साल निवासी पहाड़ी चौक लक्की बाजार थाना गुढ़ियारी रायपुर।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


