ताजा खबर

प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल धमतरी में खुलेगा, मिली मंजूरी
17-Feb-2026 9:43 PM
प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल धमतरी में खुलेगा, मिली मंजूरी

रायपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ में एक और सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी तेज कर दी गई है। अभी राज्य में केवल एक सैनिक स्कूल अंबिकापुर में संचालित है। आयुक्त लोक शिक्षण  ने धमतरी में नवीन सैनिक स्कूल खोलने की सहमति दे दी है। इस आशय का प्रस्ताव, 13 फरवरी को कलेक्टर धमतरी ने स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा था। इसमें स्ऐ के लिए भूमि उपलब्ध कराने की भी सहमति दी थी। आयुक्त लोक शिक्षण ने सचिव स्कूल शिक्षा को आज पत्र भेज सहमति दे दी है।


अन्य पोस्ट