ताजा खबर

आयरलैंड के खिलाफ मैच धुलने से जिम्बाब्वे सुपर आठ में, आस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप से बाहर
17-Feb-2026 7:25 PM
आयरलैंड के खिलाफ मैच धुलने से जिम्बाब्वे सुपर आठ में, आस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप से बाहर

पाल्लेकल, 17 फरवरी। जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद सुपर आठ में प्रवेश कर लिया जबकि पूर्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं ।

दोनों टीमों को एक एक अंक मिला जिससे जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए । अब 26 फरवरी को पहले सुपर आठ मुकाबले में चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा ।

जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई । ग्रुप वन में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज भी सुपर आठ में पहुंच गए हैं ।

जिम्बाब्वे को आखिरी ग्रुप मैच 19 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है ।श्रीलंका छह अंक लेकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुका है ।

आस्ट्रेलिया के दो अंक है जिसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने हराया ।

पूर्व चैम्पियन टीम को जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने के बाद ही सुपर आठ में जगह मिलनी थी लेकिन बारिश ने उसके इरादों पर पानी फेर दिया । (भाषा)


अन्य पोस्ट