ताजा खबर
3 दिन में जल समस्या नहीं सुलझी तो शुक्रवार को जेसी का घेराव
17-Feb-2026 5:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 17 फरवरी । भाजपा के ही पार्षद ने ही धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। तेज हो रही गर्मी में वार्ड में बढ़ती पानी की समस्या का समाधान नहीं होने के कारण वार्ड 31 के पार्षद रोहित साहू ने जोन कमिश्नर को पत्र लिखकर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है। अन्यथा तीन दिन में समस्या सुलझाने का समय भी दिया है।दरअसल पहले निगम के नलों से महीनों तक गंदे पानी आने की समस्या चली, फिर पानी का प्रेशर कम आ रहा है। समाधान भाजपा विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद सभी के प्रयासों के बाद नहीं हो पा रहा है। साहू ने कहा कि गुरुवार तक समस्या नहीं सुलझाई गई तो शुक्रवार को जोन 9 कमिश्नर (जेसी) मोवा का घेराव किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


