ताजा खबर

48 दिनों में तस्करी का 131 किलो गांजा जब्त
17-Feb-2026 5:10 PM
48 दिनों में तस्करी का  131 किलो गांजा जब्त

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी  । पुलिस की जरा सी चूक सोहेला बार्डर से रायपुर तक एन एच सड़क गांजा तस्करों के लिए मुफीद मानी जाती है। हालांकि इस दौरान पुलिस ने बड़ी खेप पकड़ने के साथ तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। बीते 48 दिनों में 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 131.768 किलोग्राम गांजा, 2,04,700/- रूपये नगद रकम, 02 कार  एवं 06  मोबाईल फोन कुल कीमत लगभग 78,25,200/- रूपये  जब्त किए जा चुके हैं।

इस बीच गंज पुलिस ने सोमवार को  ओडीसा के अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर रविन्द्र कुमार सतपथी निवासी काटाभांजी को गिरफ्तार किया है। उसे एक्सप्रेस-वे स्थित एक पान दुकान के पास  से पकड़ा । उसके बैग की तलाशी लेने पर  अलग - अलग पैकेट में कुल 6.110 किलोग्राम गांजा रखा था। इसकी  कीमत 3,15,500  है। धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट दर्ज  किया गया। समझा जा है कि छत्तीसगढ़ के रास्ते बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी हो रही है।


अन्य पोस्ट