ताजा खबर

एक महिला सहित 22 माओवादियों का समर्पण
17-Feb-2026 1:25 PM
एक महिला सहित 22 माओवादियों का समर्पण

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

सुकमा, 17 फरवरी  । माओवादियों को एक और बड़ा झटका लगा है।माओवादी संगठन में सक्रिय एक महिला सहित 22 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित सभी माओवादियों को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।।
सुरक्षा बलों के लगातार ऑपरेशन, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की बढ़ती पहुंच से माओवादी संगठन का प्रभाव कमजोर पड़ रहा।


अन्य पोस्ट