ताजा खबर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि अब 'भारत बनाम पाकिस्तान' बड़ा मैच नहीं रह गया है. टीमों के बीच बहुत फ़र्क है, इसलिए नतीजा पहले से तय जैसा होता है.
सौरव गांगुली ने न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से कहा, "अब बड़ा मैच जैसी कोई चीज़ नहीं है, बड़े मैच पहले हुआ करते थे. हम ग़लती करते हैं जब पाकिस्तान को जावेद मियांदाद, वसीम अकरम और शाहिद तनवीर वाली टीम समझते हैं, लेकिन वो पाकिस्तान अब नहीं है."
उन्होंने आगे कहा कि मेरी नज़र में ये बड़ा मैच नहीं है, असली बड़े मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, भारत बनाम साउथ अफ़्रीका, भारत बनाम इंग्लैंड हैं. भारत और पाक की टीमों के बीच बहुत फ़र्क है, इसलिए नतीजा पहले से तय जैसा होता है. क्वालिटी में कितना फ़र्क है, यह नतीजे से साफ़ दिखता है.
भारत ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था. (bbc.com/hindi)


