ताजा खबर
एफसीआई अफसर के 35 लाख ले उड़ा था, गिरफ्तार रकम जब्त
17-Feb-2026 8:49 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 फरवरी। सोमवार को शहर में दिन दहाड़े 35 लाख की उठाईगिरी हो गई। एफसीआई के अधिकारी ज्ञान प्रकाश के साथ यह घटना हुई। वह जमीन की रजिस्ट्री कराने कलेक्टोरेट पहुंचे थे और अपनी कार को मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी किए थे। वहीं से कार की डिग्गी में रखा रकम से भरा बैग पार कर दिया गया।उनकी रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे रकम जब्त कर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


