ताजा खबर

अरूण गोविल ने राजिम कुंभ कल्प को सराहा
16-Feb-2026 10:05 PM
अरूण गोविल ने राजिम कुंभ कल्प को सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। राजिम कुंभ कल्प 2026 में आस्था, संस्कृति और रामकथा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुप्रसिद्ध कलाकार अरुण गोविल ने "सुनो श्री राम कहानी" की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण परिसर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो उठा।

अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय भेंट की और राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और श्रद्धालु उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट