ताजा खबर

निगम ने 7 दुकानें सील किया, बरखा होटल ने 5 लाख का चैक सौंपा
16-Feb-2026 9:02 PM
निगम ने 7 दुकानें सील किया, बरखा होटल ने  5 लाख का चैक सौंपा

रायपुर, 16 फरवरी। निगम के बाजार विभाग की टीम ने आरडीए कॉलोनी में 2, भाठागांव में 3, मठपुरैना में 1, आजाद मार्केट स्टेशन के सामने की 3 कुल 9 बकाया दुकानों के सम्बंधित दुकानदारों पर बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया । प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी  बंशी यादव के मार्गदर्शन और  राजस्व निरीक्षक आकाश झा ने की।  इस दौरान 14 में से 6 वर्ष के 1922379 रू. के बड़े बकायादार बरखा होटल ने तत्काल 5 लाख रूपये बकाया राशि का चैक  दिया। वहीं एक अन्य 34034 रूपये के बड़े बकायादार दुकानदार शेख शहनाज द्वारा स्थल पर सम्पूर्ण बकाया राशि का तत्काल भुगतान कर दिया।  

वहीं 7 बकाया दुकानदारों आरडीए कॉलोनी के 4 वर्ष के 40938 रू. के दुकान नम्बर 17 के बड़े बकायादार लक्ष्मण सेन , आरडीए कॉलोनी में 5 वर्ष के 65072 रू. के दुकान नम्बर 12 के बड़े बकायादार आल्याश बेगम, भाठागांव में दुकान नम्बर 9 के 3 वर्ष के 40938 रू. के बड़े बकायादार वारिस सिंह,भाठागांव में दुकान नम्बर10 के 3 वर्ष के 30462 रू. के बड़े बकायादार पद्मा राव, भाठागांव में दुकान नम्बर 20 के 40938 रू. के बड़े बकायादारकन्हैया शर्मा, आजाद मार्केट स्टेशन के सामने दुकान नम्बर 15 के 3 वर्ष के 95402 रू. के बड़े बकायादार श्रीमती निशा कककड़, आजाद मार्केट स्टेशन के सामने दुकान नम्बर 17 के 3 बर्ष के 51500 रू. के बड़े बकायादार मंजीत सिंह की दुकानें सील किया।


अन्य पोस्ट