ताजा खबर
राजधानी को सुव्यवस्थित और जाम-मुक्त बनाने निर्देश
रायपुर 16 फरवरी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को सुगम यातायात व्यवस्था के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। सांसद बृजमोहन ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अग्रवाल ने शहर के मध्य स्थित व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने अतिक्रमण हटाने एवं यातायात के सुचारु संचालन हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
सबसे पहले श्री बृजमोहन अग्रवाल ऑक्सीजोन को अधिक जन-उपयोगी बनाने के निर्देश दिए।
इसके बाद श्री अग्रवाल शंकर नगर मेन रोड पहुंचे। शंकर नगर क्षेत्र में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या पर अधिकारियों को सड़क मार्ग को क्लियर करने एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सांसद श्री अग्रवाल ने कचना में निर्माणाधीन रेल ब्रिज का निरीक्षण कर उसके निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जोरा से कचना, मोवा होते हुए WRS तक प्रस्तावित सड़क निर्माण स्थल, अंडरपास का भी अवलोकन किया गया।
यहां से श्री अग्रवाल नरहरिया तालाब, सिद्धार्थ चौक पहुंचे और स्वीकृत दिव्यांग पार्क स्थल का निरीक्षण किया।


