ताजा खबर

परीक्षा शुल्क में वृद्धि एन‌एसयूआई का माशिमं के सामने प्रदर्शन
16-Feb-2026 7:05 PM
परीक्षा शुल्क में वृद्धि एन‌एसयूआई का माशिमं के सामने प्रदर्शन

रायपुर, 16 फरवरी। 10-12वीं बोर्ड के परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के विरोध में एन‌एसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय समक्ष प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंडल के बोर्ड पर काली पोतकर विरोध दर्ज कराया है । इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं  के बीच झूमा-झटकी भी हुई।

उनका आरोप है कि परीक्षा शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने शुल्क वृद्धि तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि फैसला नहीं बदला गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।


अन्य पोस्ट