ताजा खबर
सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सल सामग्री बरामद, आईईडी निष्क्रिय
16-Feb-2026 2:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर/सुकमा, 16 फरवरी। सुकमा-बीजापुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान नक्सल सामग्री बरामद की है। साथ ही आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया।
सुरक्षा बलों के अनुसार सीआरपीएफ 228वीं बटालियन के जवानों ने तालपेरू नदी के किनारे अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर, राइस हलर मिल, वाटर पंप और विस्फोटक सामग्री बरामद की।
अभियान के दौरान लगभग 10 किलोग्राम का एंटी-हैंडलिंग आईईडी भी मिला, जिसे सुरक्षा बलों ने बरामद कर निष्क्रिय किया। अधिकारियों के अनुसार समय पर कार्रवाई से संभावित खतरे को टाला गया।
क्षेत्र में अन्य संदिग्ध सामग्री की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


