ताजा खबर
नगरीय निकायों की जीत को एक साथ पूरे
15-Feb-2026 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
किरण देव ने दी बधाई
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 15 फरवरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने नगरीय निकाय चुनाव की जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय निकाय प्रतिनिधियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष में विकास के कई कीर्तिमान गढ़े गए हैं और शहर के विकास के लिए सरकार संकल्पित है।
किरण देव ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयास और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन से शहर में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 में 10 नगर निगम, 49 में 35 नगर पालिका और 114 में 81 नगर पंचायत सीटें जीती हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी नगरीय निकाय प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


