ताजा खबर

मेनन-बंजारे ने की पायलट से चर्चा
11-Feb-2026 8:52 AM
मेनन-बंजारे ने की पायलट से चर्चा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 
नई दिल्ली/रायपुर, 11 फरवरी।
दिल्ली में ट्रेनिंग में गए जिला अध्यक्षों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इस कड़ी में शहर जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने प्रभारी पायलट से चर्चा की।

मेनन ने उन्हें अब तक शहर जिला कांग्रेस द्वारा अलग-अलग विषयों को लेकर किए गए धरना-प्रदर्शन, और आंदोलन की जानकारी दी। इसी तरह ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने भी उन्हें ग्रामीण संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इन नेताओं ने प्रभारी केसी वेणुगोपाल, और अन्य नेताओं से चर्चा की।


अन्य पोस्ट