ताजा खबर
उरकुरा के डामर फैक्ट्री में भीषण आग
07-Feb-2026 1:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी । खमतराई थाना इलाके के भनपुरी से लगे उरकुरा में शनिवार दोपहर एक बड़ी आगजनी हुई। यह आग रायपुर तार और बिटुमिन (डामर) फैक्ट्री परिसर में लगी। आग इतनी भीषण है कि उसका धुआं आसमान पर रजबंधा मैदान और जयस्तंभ चौक तक देखा गया। यह धुआं काफी देर तक आसमान को काले घने बादलों की तरह घेरे हुए था। आग लगने का कारण अज्ञात है और उसे बुझाने के लिए नगर निगम रायपुर, बीरगांव समेत आसपास के उद्योगों के फायर ब्रिगेड मौके पर भेजे गए हैं। अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं फेक्ट्री स्टाफ को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


