ताजा खबर

तूता में हड़ताल,दो महिला रसोइयों की दो दिन में मौत
27-Jan-2026 10:13 PM
तूता में हड़ताल,दो महिला रसोइयों की दो दिन में मौत

रायपुर, 27 जनवरी। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर दो मध्याह्न भोजन रसोइया दो महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई।‌ तीसरे  की स्थिति नाजूक बनी हुई है।रसोइया संघ एक महीने से आंदोलन कर रहा है। संघ के अध्यक्ष राम राज कश्यप ने बताया कि बालोद की  रसोइया रुक्मणी साहू को सोमवार को सर्दी सिरदर्द होने पर मेकाहारा में भर्ती किया गया था। जहां आज उसकी मौत हो गई। इससे पहले सलधा स्कूल की रसोइया महिला की भी जान चली गई।

अपनी मांगों को लेकर बेमुद्दत धरना प्रदर्शन के दौरान मौतों की यह पहली घटना है। कश्यप ने बताया कि धरना स्थल पर साफ पानी की भी व्यवस्था नहीं रहती है। 

बता दें कि बीते नवंबर दिसंबर में प्रशासन ने धरना स्थल को सुविधाजनक बनाने के नाम पर दो महीने तक धरना प्रदर्शनों पर रोक लगा दी थी।


अन्य पोस्ट