ताजा खबर
सराफा व्यवसायी का फोन हैक कर 55 हजार ट्रांसफर करा लिया
09-Jan-2026 9:33 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 जनवरी। सराफा व्यवसायी का फोन हैक कर 55 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। यह घटना गुरुवार शाम जिला न्यायालय परिसर में हुई। मिली जानकारी अनुसार नवकार ज्वेलर्स के विजय कुमार दास किसी काम से शाम 4 बजे रायपुर कोर्ट गए थे। जहां एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया। उसने पहले विजय का फोन हैक किया और फिर विजय से कहा मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है। 55 हजार भेजने कहा और अपने बताए एकाउंट में ट्रांसफर करा लिया। विजय ने सिविल लाईन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


