ताजा खबर

शराब दुकान के सेल्समैन ने पांच लाख डकारे
09-Jan-2026 9:12 AM
शराब दुकान के सेल्समैन ने पांच लाख डकारे

रायपुर, 8 जनवरी। सरकारी शराब दुकान के सेल्समैन ने पांच लाख रुपए का गबन किया। दुकान मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। सेल्समैन पकड़ा नहीं जा सका है।

यह गबन उसने बीते अगस्त में किया था। मैनेजर आपरेशन विनय कुमार शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार 21 अगस्त को दोपहर देवेन्द्र पाठक जो मुख्य सेल्समैन ने बिक्री रकम 557850 रूपए गबन कर लिया। पुराना  विधानसभा पुलिस ने 316-2 के तहत मामला दर्ज कर तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट