ताजा खबर

जंबूरी: बिना टेंडर 15 करोड़ के काम- बघेल, पूरे नियमों के अनुसार हुए हैं टेंडर - खालसा
07-Jan-2026 5:52 PM
जंबूरी: बिना टेंडर 15 करोड़ के काम-  बघेल, पूरे नियमों के अनुसार हुए हैं टेंडर -  खालसा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी ।
स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, बिना टेंडर 15 करोड़ का काम कराया गया। नेशनल जंबूरी भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ गया। आपस में सरकार, मंत्री और सांसद में खींचतान मची है। बच्चों के लिए कार्यक्रम होना है, उसमें भी भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस ने पूरे मामले को उजागर किया है। अगर भ्रष्टाचार नहीं है तो सरकार स्पष्ट जांच कराए।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा ने कहा कि जंबूरी मामले में राजनीति होना बच्चों के साथ अन्याय है। 9 जनवरी को जंबूरी की होने वाली स्पर्धा को रद्द नहीं किया जाना चाहिए। बच्चों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। कई वर्षों बाद यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी तरह नियमों के अनुसार की गई है। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने  प्रशासन, भारत स्काउट एवं गाइड संगठन और स्वयंसेवकों की टीम समन्वय के साथ काम कर रही है। 
इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से न सिर्फ बालोद बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी। हजारों की संख्या में आने वाले रोवर-रेंजरों के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान होगा और युवा शक्ति को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव का संदेश मिलेगा।


अन्य पोस्ट