ताजा खबर

प्रतिबंधित हुक्का सामग्रियों का भण्डारण करते सूरज नायडू गिरफ्तार
03-Jan-2026 9:46 PM
प्रतिबंधित हुक्का सामग्रियों का भण्डारण करते सूरज नायडू गिरफ्तार

रायपुर, 3 जनवरी। खम्हारडीह पुलिस की टीम ने मुखबीर के बताये गीतांजली कॉम्पलेक्स के पास स्थित मकान में में रेड किया। इस  दौरान मकान में 01 व्यक्ति उपस्थित मिला। उसने पूछताछ में अपना नाम सूरज नायडू निवासी खम्हारडीह बताया। मकान की तलाशी लेने पर मकान में हुक्का से संबंधित सामग्री मिली।
 
 सूरज नायडू को गिरफ्तार कर हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री कुल कीमत लगभग 40,000 /- रूपये जप्त कर धारा 4(क), 21(क) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापारा तथा वाण्ज्यि उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एंव संशोधन अधिनियम 2023* का अपराध पंजीबद्ध  किया गया है।
 
गिरफ्तार आरोपी - सूरज नायडू पिता स्व. जितेन्द्र कुमार उम्र 37 साल निवासी मकान नं. 603 डी.एम. वाटिका थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।

अन्य पोस्ट