ताजा खबर

सेल्स टैक्स कॉलोनी में गन्दा पानी की शिकायत पर महापौर चौबे निरीक्षण पहुंचीं
03-Jan-2026 8:18 PM
सेल्स टैक्स कॉलोनी में गन्दा पानी की शिकायत पर महापौर चौबे निरीक्षण पहुंचीं

रायपुर, 3 जनवरी। महापौर श्रीमती मीनल चौबे महर्षि वाल्मीकि वार्ड के सेल्स टेक्स कॉलोनी के घरों में नलों से गन्दा पानी आने की शिकायत मिलते ही  पहुंचीं।

 वहां  पाइप लाईन में आये लीकेज सुधार कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को  अगले 24 घण्टे के भीतर हर हाल में  स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने निर्देश दिया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा निरीक्षण के दौरान नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष  संतोष साहू,  जोन कार्यपालन अभियंता  सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, जोन 9 उप अभियंता  आशुतोष पाण्डेय सहित जल विभाग के सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारीकी उपस्थिति रही। 

अधिकारियों ने बताया कि पेयजल वितरण लाईन में लीकेज आने से गन्दा पानी मिलने की समस्या आई, कांक्रीट रोड होने के कारण पाईप लाईन लीकेज पॉइंट को ट्रेस करने में  अधिक समय लगा और ट्रेस होने के बाद पाईप लाईन में विजय नगर चौक के समीप के पॉइंट में आवश्यक तकनीकी सुधार करवाकर सेल्स टैक्स कॉलोनी में स्वच्छ पेयजल अतिशीघ्र उपलब्ध करवाने की तैयारी अंतिम चरण में है।


 सेल्स टैक्स कॉलोनी के पूर्व गायत्री नगर, पिंक सिटी, आदि में गन्दा पानी मिलने की समस्या का निदान हो गया है और वहाँ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट