ताजा खबर
टाटीबंध ट्रांसपोर्ट नगर के पास 20 हजार वर्गफीट में अवैध बने 18 दुकानों को तोड़ा
03-Jan-2026 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सोनडोंगरी में अवैध 15 मकानों को तोड़ा
रायपुर, 3 जनवरी। नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड में अटारी जाने वाले मार्ग ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध के पास लगभग 20 हजार वर्गफीट क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गयी लगभग 18 दुकानों को जेसीबी से तोड़ा।
आज इसी प्रकार जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड के अवधपारा सोनडोगरी में अवैध प्लॉटिंग कर अवैध रूप से निर्माणाधीन लगभग 15 मकानों को तोड़ा।
मोतीलाल नेहरू वार्ड के अशोका रत्न के सामने 1500 वर्गफीट की अनुमति लेकर बिना अनुमति अतिरिक्त रूप से 2500 वर्गफीट में किये जा रहे अवैध निर्माण को जेसीबी और कटर मशीन की सहायता से तोड़ने की कार्यवाही की गयी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


