ताजा खबर

राजस्व मंत्री ने अपने पीए को हटाया, सेवाएं भी समाप्त
03-Jan-2026 6:14 PM
राजस्व मंत्री ने अपने पीए को हटाया, सेवाएं भी समाप्त

'छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 2 जनवरी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निज सहायक दुर्गेश धारे को पद से हटा दिया है। उनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी गई है। दुर्गेश संविदा पर थे।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

टंकराम से  पहले डिप्टी सीएम अरूण साव के विशेष सहायक विपुल गुप्ता भी हट गए है। उनकी जगह अजय त्रिपाठी की पदस्थापना कर दी गई है। बदलाव के पीछे स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है।


अन्य पोस्ट