ताजा खबर
तमनार में महिला आरक्षक के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट अक्षम्य अपराध*
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तमनार में महिला आरक्षक से की गयी क्रूरतापूर्वक मारपीट और अभद्रता यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस घटना में महिला आरक्षक के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं, उसके कपड़े फाड़े गये है।
और वह बड़ी मुश्किल से अपने अंगो को छुपाते हुये नजर आ रही है। यह वीडियो शर्मसार करने वाला झकझोर कर रख देने वाला यह वीडियो है। कांग्रेस इस पूरे घटना की कड़ी निंदा करती है तथा दोषी जो भी है उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिये। बैज ने कहा कि यह सरकार के लिये आत्म मंथन करने का विषय है। किसी लोकतांत्रिक के सरकार के प्रति जनता का इतना आक्रोश कभी देखने को नहीं मिला है
बैज ने कहा कि तमनार में आंदोलन 5 दिसंबर से चल रहा था। वहां पर 27 दिसंबर को ही ऐसी अप्रिय स्थिति क्यो निर्मित हुई? वहां पर तनाव के लिये सरकार जिला प्रशासन कलेक्टर और एसपी जिम्मेदारी तय होनी चाहिये। महिला आरक्षक के साथ हुई क्रूर घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिये। आंदोलनकारी भी घटना में अपने लोगो की संलिप्तता से इंकार कर रहे है। घटना के लिये जो भी जिम्मेदार है उनके सामने लाया जाना चाहिये, जो आंदोलन एक पखवाड़े तक शांति पूर्ण था। वह इतना असभ्य और क्रूर कैसे हो सकता है। आंदोलन को बदनाम करने की साजिश तो नहीं है। इस दृष्टिकोण से भी जांच की जानी चाहिये।


