ताजा खबर
सीएम विष्णु देव का आत्मीय स्वागत
02-Jan-2026 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दंतेवाड़ा, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। कारली हेलीपैड पर प्रदेश के मुखिया का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। श्री साय के साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल भी आए।
इस दौरान वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला दंतेवाड़ा केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य ओजस्वी मण्डावी बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा और डीएफओ सागर जाधव ने स्वागत किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


