ताजा खबर

जगमड़वा–हनाईबन–मरदकठेरा चूना पत्थर ब्लॉक निरस्त
02-Jan-2026 12:31 PM
जगमड़वा–हनाईबन–मरदकठेरा चूना पत्थर ब्लॉक निरस्त

रायपुर/खैरागढ़, 02 जनवरी। छुईखदान विकासखंड अंतर्गत जगमड़वा–हनाईबन–मरदकठेरा चूना पत्थर ब्लॉक को निरस्त कर दिया गया है। यह ब्लॉक लगभग 304.209 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ था और क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा खनिज ब्लॉक माना जाता था।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) द्वारा जी-2 स्तर पर किए गए विस्तृत भूवैज्ञानिक अध्ययन में इस क्षेत्र में लगभग 52.745 मिलियन टन चूना पत्थर का विशाल भंडार दर्ज किया गया था। पर्याप्त खनिज क्षमता के बावजूद संबंधित कारणों से इस ब्लॉक को निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। इनके ही 5 अक्टूबर को एन‌आईटी जारी किए गए थे। इन खदानों का ग्रामीणों ने जमकर विरोध भी किया था।


अन्य पोस्ट