ताजा खबर
हड़ताल से वापसी पर लघु वनोपज संघ कर्मचारियों पर कार्रवाई
02-Jan-2026 11:47 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जनवरी। आंदोलन से वापसी के पश्चात छग राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के कर्मचारियों पर प्रबंधन द्वारा दमनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
अरण्य भवन नवा रायपुर के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। एक कर्मचारी का तबादला करते हुए एक अन्य को स्वागतकर्ता/रिसेप्शनिशट के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही हड़ताल अवधि का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है।
इसके विरोध में कर्मचारियों की मीटिंग में प्रबंध संचालक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इसका कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


