ताजा खबर
भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को अपने परमाणु ठिकानों की जानकारी दी
02-Jan-2026 10:36 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
आज गुरुवार को भारत और पाकिस्तान ने डिप्लोमेटिक चैनलों के ज़रिए अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची एक-दूसरे को सौंपी. विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इसकी जानकारी दी है.
प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि यह सूची भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमले के प्रतिबंध से जुड़े समझौते के तहत साझा की गई है.
यह समझौता 31 दिसंबर 1988 को साइन किया गया था और 27 जनवरी 1991 से लागू हुआ.
इसके तहत यह प्रावधान है कि भारत और पाकिस्तान हर साल 1 जनवरी को उन परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की जानकारी एक-दूसरे को देंगे, जो इस समझौते के दायरे में आती हैं.
दोनों देशों के बीच यह लगातार 35वां ऐसा आदान-प्रदान है. पहली बार यह सूची 1 जनवरी 1992 को साझा की गई थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


