ताजा खबर
वंदे भारत स्लीपर: ट्रायल पूरा, इस रूट पर चलेगी पहली ट्रेन
02-Jan-2026 10:32 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इस दौरान उन्होंने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने बताया, "वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल, टेस्टिंग और सर्टिफ़िकेशन पूरा हो चुका है. पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी."
उन्होंने कहा, "कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे."
रेल मंत्री ने कहा, "यह देश, रेलवे और यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ा माइलस्टोन है."
उन्होंने कहा, "वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रातभर की लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और आधुनिक यात्रा का अनुभव देगी." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


