ताजा खबर
पुलिस का सड़क सुरक्षा माह शुरू, जागरूकता रथ को न्यायमूर्ति सप्रे ने दिखाई हरी झंडी
01-Jan-2026 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 जनवरी। पुलिस का आज से सड़क सुरक्षा माह 2026 शुरू हो गया है। में प्रथम कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट चौक से सुबह 10.30 बजे हेलमेट रैली निकाली गई। हेलमेट रैली को डॉ. लाल उमेद सिंह एसएसपी रायपुर, श्रीकुमार विश्वरंजन जिला पंचायत सीईओ रायपुर, डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राहुल देव शर्मा एएसपी, संजय शर्मा समनि ट्रेफिक पीएचक्यू, डीएसपी गुरजीत सिंह, सतीश ठाकुर की उपस्थिति में 150 से अधिक हेलमेट पहनकर शामिल हुए।
रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना से श्रीमती सुनीता चंसोरिया, एनजीओ प्रांजल सेवा समिति से श्रीमती रेखा शर्मा, सुरक्षित भवः फाउंडेशन से संदीप धुप्पड़ व टीम शामिल हुए। दोपहिया चालकों को यह संदेश दिया कि हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए अत्यंक उपयोगी है। सड़क हादसों में अधिकांश मौते सिर में चोट लगने के कारण होती है। हेलमेट धारण कर दुर्घटना में मौतों की संख्या को कम किया जा सकता है। हेलमेट धारण करने से धुप, ठंड एवं बरसात से भी सिर को सुरक्षा मिलती है। दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें, याद रखें घर में आपकी कोई प्रतीक्षा कर रहा है।
यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह शुभारंभ के दूसरे कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रचार प्रसार हेतु ई-रिक्शा एवं 03 मालवाहक वाहनों को यातायात रथ बनाया गया है। न्यायमूति अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा सर्किट हाउस में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये यातायात जागरूकता रथ 01 माह तक ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गांवों में पहुॅचकर यातायात नियमों का प्रचार प्रसार करेंगे तथा नागरिकों को पापंलेट वितरण किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


