ताजा खबर

नववर्ष पर मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
01-Jan-2026 1:20 PM
 नववर्ष पर मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
जगदलपुर,1 जनवरी।
नववर्ष के अवसर पर आज सुबह से ही जगदलपुर स्थित राजमहल परिसर के दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी रही। नए साल की शुरुआत मां दंतेश्वरी के दर्शन के साथ करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे।

मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालु दर्शन के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। श्रद्धालुओं ने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को क्रमबद्ध रूप से दर्शन कराए जा सकें। नववर्ष के मौके पर श्रद्धा और आस्था का यह दृश्य सुबह से ही देखने को मिला।
 


अन्य पोस्ट