ताजा खबर

बस्तर कलेक्टर हरीश केंद्र में उप सचिव नियुक्त, पीएम अवार्ड ले चुके हैं
31-Dec-2025 12:43 PM
बस्तर कलेक्टर हरीश केंद्र में उप सचिव नियुक्त, पीएम अवार्ड ले चुके हैं

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 31 दिसंबर ।  एक और आईएएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। केंद्र ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ कैडर 2015 बैच के आईएएस एस हरीश को केंद्र में प्रतिनियुक्ति दे दी गई है। उन्हें केंद्रीय उद्योग विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति 4 वर्ष के लिए होगी। तमिलनाडु (मदुरै)मूल के हरीश को इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री ट्राफी के लिए चुना गया था।  वे सितंबर से बस्तर कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।


अन्य पोस्ट