ताजा खबर
निगम कर्मी कल सफेद शर्ट काली पेंट में रैली निकालेंगे
30-Dec-2025 10:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 दिसंबर। नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने 29 और 30 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की समस्त 11'मांगों का पूर्ण समर्थन करने लगातार दो दिन कार्यालय में काली पट्टी लगाकर कार्य किया। कल दोपहर 12 बजे नगर निगम मुख्यालय से धरना स्थल तक सफेद शर्ट काली पेंट ड्रेस कोड में रैली निकालकर भौतिक रूप से पूर्ण समर्थन देने एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर सामूहिक हड़ताल में शामिल होंगे।
एकता संघ कल दोपहर साढ़े 11 बजे महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप से मिलकर रायपुर नगर निगम का अगले 10 वर्षों हेतु बनाये जा रहे सेटअप में नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारियो, कर्मचारियों को समान अवसर देकर विभागीय पदोन्नति का वांछित लाभ देने ज्ञापन सौंपेगा। संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव सहित सभी पदाधिकारियों ने आमंत्रित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


