ताजा खबर

फ़रीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक बरामद: गिरिराज सिंह क्या बोले
10-Nov-2025 12:45 PM
फ़रीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक बरामद: गिरिराज सिंह क्या बोले

राजधानी दिल्ली से सटे फ़रीदाबाद में 360 किलो विस्फ़ोटक और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “यह मुंबई ब्लास्ट से भी ज्यादा ख़तरनाक हो सकता था. इस पर राहुल गांधी, लालू यादव, अखिलेश या ओवैसी में से किसी का भी बयान नहीं आया है."

उन्होंने कहा, ''यह मुंबई ब्लास्ट से भी ज्यादा ख़तरनाक हो सकता था. बाबा बागेश्वर की यात्रा भी बड़े जनसमूह के साथ चल रही है. अगर उस पर हमला हो जाता तो क्या होता? सवाल यह उठता है कि जब भी ऐसे मामलों में कोई पकड़ा जाता है,वह एक ही समुदाय से होता है,हमेशा मुसलमान. इस मामले में भी एक डॉक्टर पकड़ा गया है.''

''क्या यह ग़ज़वा-ए-हिंद की कोई साज़िश है? यह कोई छोटी घटना नहीं है और लोगों को इस पर चिंता जतानी चाहिए.''

फ़रीदाबाद के धौज गांव में पुलिस ने एक किराए के मकान से करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक, एक असॉल्ट राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक़ बरामद सामग्री में टाइमर और 5 लीटर रासायनिक घोल भी शामिल था. कुल 48 ऐसी चीजें जब्त की गई हैं जिनका इस्तेमाल आईईडी यानी बड़े विस्फोटक बनाने में हो सकता था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट