ताजा खबर

फ़रीदाबाद में 350 किलो विस्फोटक बरामद, जम्मू-कश्मीर पुलिस भी थी साथ
10-Nov-2025 11:36 AM
फ़रीदाबाद में 350 किलो विस्फोटक बरामद, जम्मू-कश्मीर पुलिस भी थी साथ

फरीदाबाद के धौज गांव में पुलिस ने एक किराए के मकान से करीब 350 किलोग्राम विस्फोटक, एक एके-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक़ बरामद सामग्री में टाइमर और 5 लीटर रासायनिक घोल भी शामिल था. कुल 48 ऐसी चीजें जब्त की गई हैं जिनका इस्तेमाल आईईडी यानी बड़े विस्फोटक बनाने में हो सकता था.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ये कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस और आईबी की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से की. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट