ताजा खबर

साय सोमवार को दो दिन के प्रवास पर अहमदाबाद और केवड़िया जाएंगे
08-Nov-2025 8:37 PM
साय सोमवार को दो दिन के प्रवास पर अहमदाबाद और केवड़िया जाएंगे

रायपुर, 8 नवंबर। सीएम विष्णु देव साय दो दिन के प्रवास पर अहमदाबाद और केवड़िया जा रहें हैं। सीएम सोमवार सुबह 8 बजे विशेष विमान से जाएंगे।  10.45 बजे से उनकी गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक होगी। इसमें सीएम डैश बोर्ड, सीएम जनशिकायत सिस्टम और इन्वेस्टमेंट पालिसी पर चु प्रेजेंटेशन होगा। इसके बाद 12-1 बजे तक नरेंद्र मोदी (नैमटेक) ग्लोबल स्किल कालेज, साबरमती रिवर फ्रंट में दोपहर भोज लेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से केवड़िया जाएंगे। वहीं रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को निजी होटल में  छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। रात 9 बजे रायपुर लौटेंगे।


अन्य पोस्ट