ताजा खबर

भाजपा ने शुरू किया मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान
08-Nov-2025 7:44 PM
भाजपा ने शुरू किया मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान

“हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल कराना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी”

रायपुर पश्चिम में दो मंडलों की कार्यशाला  

रायपुर, 08 नवम्बर। शनिवार को पश्चिम विस के  गुढ़ियारी, तात्यापारा में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।  जिसमें बूथ स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बीएलओ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन  विधायक राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण दिया।

जैन ने कहा  कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ सके। जहां बीएलओ नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां भाजपा कार्यकर्ता स्वयं पहल करें।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम नागरिकों को फॉर्म-6 (नए मतदाता जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (संशोधन हेतु) और फॉर्म-8 (पता परिवर्तन हेतु) की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। मूणत ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई फर्जी मतदाता सूची में न रहे और कोई पात्र नागरिक छूटे नहीं।” 

भाजपा ने संकल्प लिया कि एसआईआर अभियान को बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से चलाया जाएगा। कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचेंगे, मतदाता सूची का मिलान करेंगे और बीएलओ के साथ समन्वय में काम करेंगे, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, सटीक और पारदर्शी बन सके।


अन्य पोस्ट