ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 8 नवंबर । रेलवे स्पेशल गाड़ी 08743/ 08744 दुर्ग- हरिद्वार - दुर्ग के मध्य दो - दो फेरे के लिये स्पेशल ट्रेन चला रहा है । यह ट्रेन दुर्ग से 9 व 16 नवम्बर और हरिद्वार से 10 एवं 17 नवम्बर को चलेगी । रेलवे का दावा है कि इस गाड़ी में सभी श्रेणी में पर्याप्त संख्या में सीटें उपलब्ध है। 08743 दुर्ग से 11.00 बजे रवाना होकर रायपुर 11.36 बजे, भाटापारा 12.28 बजे, उसलापुर 13.45 बजे, पेंड्रा रोड15:13 बजे, कटनी मुड़वारा 19:20 बजे, अगले दिन 7:05 बजे आगरा कैंट होते हुए 11:10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन और 15.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
वापसी में 08744 हरिद्वार से 21:00 रवाना होकर 2:15 बजे हजरत निजामुद्दीन, 5:00 आगरा कैंट 17.35 बजे कटनी मुड़वारा जंक्शन, 21:10 बजे पेंड्रा रोड 23.40 बजे उसलापुर होते हुए अगले दिन 00.40 बजे भाटापारा 01.40 बजे रायपुर 03:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी , 07 सामान्य, 08 स्लीपर, 01 एसी-थ्री सह एसी टू सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।


