ताजा खबर
प्रशांत किशोर ने बिहार में ज़्यादा वोटिंग पर क्या कहा?
08-Nov-2025 11:17 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि चुनाव विश्लेषक और विशेषज्ञ दावा करते रहे हैं कि बिहार में क्या होने वाला है, लेकिन किसी ने ये भविष्यवाणी नहीं की थी कि बिहार में सबसे ज़्यादा मतदान होने वाला है.
उन्होंने कहा, ''इतने ज़्यादा सर्वे इस बात के संकेत हैं कि बिहार में बदलाव निश्चित रूप से आ रहा है.''
उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री लोगों को आरजेडी का डर दिखाकर वोट पाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनके पास कहने के लिए कुछ और नहीं है. लेकिन इस बार स्थिति बदल गई है. अगर आप कहते हैं कि जंगलराज नहीं आना चाहिए, तो फिर आपको क्यों आना चाहिए. अब जनसुराज एक नया विकल्प है."
बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण के चुनाव में 64.66 फ़ीसदी मतदान हुआ था. दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. 14 नवंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


