ताजा खबर
मेकाहारा के डस्टबीन में भ्रूण को बुर्का पहनी दो महिलाओं ने फेंका
08-Nov-2025 11:16 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा
रायपुर, 8 नवंबर। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में नवजात शिशु के शव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।जो 7-8 महीने का भ्रुण बताया गया है। मौदहापारा पुलिस को अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से बड़ा क्लू मिला है।
जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फूटेज में दो महिलाओं को पालिथीन डस्टबीन में फेंकते देखा गया है। दोनों ही महिलाएं बुर्का पहने हुए है।
यह शव को पालिथिन में लपेटकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास डस्टबीन में फेंक गई थी।
पुलिस अब लाश छोड़ने वाले की पहचान कर रही है। इसमें जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती अन्य महिलाओं और बीते दो दिनों में प्रसव करने वाली महिलाओं के बारे में वार्ड के डाक्टर,नर्स आया वार्ड ब्वाय से पूछताछ कर रही है। डाक्टरों ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


