ताजा खबर

चिकित्सा शिक्षा में हजार नए पदों को मंजूरी
07-Nov-2025 9:07 PM
चिकित्सा शिक्षा में हजार नए पदों को मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम का आभार माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 नवंबर। सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए 1009 नए पदों की स्वीकृति दी है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा और प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन पदों की स्वीकृति से चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे का उल्लेखनीय विस्तार होगा तथा विभिन्न विशेषज्ञताओं में राज्य की क्षमता बढ़ेगी।

नए स्वीकृत पदों में शामिल हैं :

- मेडिकल कॉलेजों में 39 पद

- डीकेएस रायपुर में 1 पद

- मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में 20 पद

- गवर्नमेंट फिजियोथेरेपी कॉलेजों में 216 पद

- नवीन मेडिकल कॉलेजों में 480 पद

- सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर में 55 पद

- मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में 7 पद

- नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों में 378 पद।


अन्य पोस्ट